ब्रेकिंग।
मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश से जिले की दो प्रमुख सड़कें बाधित हो गई हैं, जिन्हें खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है। एहतियात के तौर पर आज सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भूस्खलन और मलबे से बंद मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द खोलकर आवागमन सुचारू रखा जाए।
Pauri, Garhwal | Jul 20, 2026