#डांगी गांव पहुंचीं कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
#कांग्रेस नेत्री एवं मुख्यमंत्री की पूर्व OSD अरुणा कुमार ने मलयारसू पट्टी के डांगी गांव का दौरा कर बूथ अध्यक्ष एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की प्रमुख समस्या बताते हुए कहा कि सड़क निर्माण का लगभग एक किलोमीटर हिस्सा अभी भी लंबित है तथा उसका एस्टीमेट तैयार नहीं किया गया है।
अरुणा कुमार ने मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।
दौरे के दौरान उन्होंने श्रीमती सुषमा देवी, अनीता देवी, राधा देवी, जगपाल, बलवीर, उर्मिला सहित अन्य ग्रामीणों से संवाद कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की अपील की।
इसके साथ ही उन्होंने डांगी गांव के वरिष्ठ ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
#ArunaKumar #Congress #PauriGarhwal #DangiVillage #Uttarakhand #जनसंपर्क #ग्रामीणसमस्याएं #PauriNews #CongressSupport
Pauri, Garhwal | Jul 20, 2026