लखीसराय: उत्पाद थाना पुलिस ने छापेमारी कर 3 शराब तस्करों और 13 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा शनिवार अपराह्न 4:42 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले में 5 जगहों छापेमारी कर 3 शराब तस्कर एवं 13 शराबी को गिरफ्तार किया गया. मनकट्ठा स्टेशन से 2 तथा लखीसराय में रजौनाचौकी से 2 शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. किल थाना क्षेत्र में हकीमगंज से 4, हलसी थाना क्षेत्र में मानपुर से 2 तथा बड़हिया से 7 शराबी गिरफ्तार हुए.