प्रतापगढ़: कोतवाली देहात समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के 16 शस्त्र लाइसेंस का किया गया निरस्तीकरण
कोतवाली देहात समेत विभिन्न थाना क्षेत्र के 16 लोगो के शस्त्रों का डीएम के आदेश पर निरस्तीकरण किया गया है। जानकारी देते हुए रविवार को दोपहर 2 बजे एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया की कोतवाली देहात से 03, कोहंडौर से 01, अन्तू से 02, फतनपुर से 03, हथिगवां से 01, कुण्डा से 02, लीलापुर से 01, लालगंज से 02, संग्रामगढ़ से 01 व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया है।