कुंडा: जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी की सड़क हादसे में हुई मौत, 2 बेटियां हुईं घायल
जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा की दिल्ली जाते वक्त यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी। जबकि हादसे में दो बेटियां डॉ श्यामा और डॉ कृष्णा घायल है। रविवार दोपहर 12 बजे जानकारी कुंडा के भक्ति धाम मनगढ़ में हुई तो शोक की लहर छा गई।मनगढ़ धाम में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए तमाम लोगों का जमावड़ा है।