घाटोल: पेंशनर समाज उप शाखा घाटोल का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न
राजस्थान पेंशनर समाज का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ पेंशनर भवन पर संपन्न हुआ। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार पेंशनर समाज जिला शाखा बांसवाड़ा के कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश भावसार का मुख्य आतिथ्य रहा।साथ ही समाज के जिला प्रतिनिधि नरहरीकांत भट्ट, राजेंद्र अधिकारी एवं पेंशनर समाज घाटोल के कन्हैयालाल बसेर,मोहन सिंह चंद्रावत,आदि मौजूद रहे।