लखीसराय: रसूलपुर गांव से युवती अपहरण मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, मेदनी चौकी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया
मेदनी चौकी पुलिस ने रसुलपुर गांव से मेदनी चौकी थाना कांड संख्या 76/26 युवती के अपहरण मामले में इसी गांव के रहने वाले पंकज पासवान उर्फ पुलकित पासवान के पुत्र पीयूष कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 12 बजे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 11 मई 2026 से युवती घर से गायब है. पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है.