आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 8 जून को आलमनगर थाना क्षेत्र से ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया गया था। उक्त मामले में पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज के फुलौत चौक पर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।