कोंडागांव: बस स्टैंड चौक के पास कार ने कोंडागांव पॉलिटेक्निक कॉलेज के कर्मचारी को मारी टक्कर, घायल कर्मचारी जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड चौक में आज सुबह एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया है। बताया जा रहा है कोंडागांव पॉलिटेक्निक कॉलेज कर्मचारी बाइक चालक विकास शुक्ला उम्र 44 वर्ष निवासी महात्मा गांधी वार्ड आज सुबह अपने ड्यूटी में जा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।