गुमला: प्रेमी से विवाद के बाद प्रेमिका ने नागफेनी पुल से नदी में लगाई छलांग, चट्टान में फंसने से बची जान
Gumla, Gumla | Sep 12, 2026 नागफेनी नदी में प्रेमी से विवाद के बाद एक युवती ने नागफेनी पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी की तेज धार में बहते हुए युवती एक चट्टान में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना सिसई थाना पुलिस को दी। इसी बीच प्रेमी और कुछ युवकों ने नदी में उतरकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला और नदी किनारे लेकर आए। युवती को IRB कैंप के अस्पताल में भर्ती कराया गया।