कहानी बदलाव की
वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती की ओर, किसान शिव सिंह की सफलता बनी मिसाल
ग्राम पंचायत सिंगलिया, विकासखंड आगर निवासी कृषक श्री शिव सिंह ने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से जैविक खेती की दिशा में नवाचार किया है।
जैविक खेती योजना के तहत उन्होंने ₹1 लाख लागत की वर्मी बेड स्थाई ढांचा इकाई स्थापित की, जिसमें ₹50 हजार का अनुदान एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
गोबर, फसल अवशेष एवं अन्य जैविक सामग्री से तैयार वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग वे मुख्य रूप से प्याज एवं लहसुन की खेती में कर रहे हैं। इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हुई, उत्पादन लागत में कमी आई और मृदा की उर्वरता में सुधार हुआ।
उद्यानिकी विभाग के सहयोग से श्री शिव सिंह की जैविक खेती की यह पहल क्षेत्र के अन्य कृषकों के लिए प्रेरणा और बदलाव की मिसाल बन रही है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #कहानी_बदलाव_की #आगरमालवा #जैविक_खेती #वर्मी_कम्पोस्ट #कृषक_सफलता #कृषि_नवाचार
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026