जगदलपुर: सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बस्तर दशहरा में आदिवासियों के शोषण का आरोप लगाया, कहा- नहीं दी जाती सुविधा
बस्तर दशहरे को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि हर साल बस्तर दशहरे में करोड़ों का बजट खर्च होता है, लेकिन स्थानीय आदिवासियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। समाज का कहना है कि परंपरागत रूप से ग्रामीणों की बड़ी भूमिका दशहरे में होती है, विशेषकर राथ खींचने जैसी प्राचीन परंपराओं में।