जगदलपुर: बस्तर दशहरा में ग्रामीणों ने चुराया विजयरथ, भीतर रैनी की रस्म निभाई, हजारों लोगों की जुटी भीड़
जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा में 8 चक्कों वाले 2 मंजिला विजय रथ की परिक्रमा करवाकर बस्तर दशहरा मनाया गया। ये परिक्रमा ही बस्तर दशहरा को दुनिया भर में खास बनाती है। इसके बाद ग्रामीणों ने दशहरे की रात रथ की चोरी कर भीतर रैनी की रस्म निभाई। यह परंपरा करीब 617 सालों से चली आ रही है।