जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जगदलपुर प्रवास की तैयारियाँ तेज़, मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान का लिया जायजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार 4 अक्टूबर को होने वाले जगदलपुर प्रवास को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। प्रवास स्थल लालबाग मैदान का आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने निरीक्षण किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रवास को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और स्थानीय प्रशासन व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटा हुआ है।