जगदलपुर: कुम्हड़ाकोट में नवाख़ानी रस्म संपन्न, विजय रथ को वापस लेने पहुंचे बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव ने ग्रामीणों को मनाया
बस्तर दशहरा में बाहर रैनी पूजा विधान में परंपरानुसार चोरी किए गए रथ को वापस लाने के लिए राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव, बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष बस्तर सांसद महेश कश्यप, राजगुरू, पुजारियों मांझी-मुखिया के साथ आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे राजमहल से पूरे लाव लश्कर गाजे-बाजे के साथ कुम्हड़ाकोट के जंगल पंहुचकर,नवाखानी त्यौहार मनाया।