कोल: क्वार्सी, अवर लेडी फातिमा स्कूल की छात्रा के सुसाइड मामला, बच्चों ने स्कूल गेट पर प्रिंसीपल के विरुद्ध किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | May 6, 2024 थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड स्थित अवर लेडी फातिमा(OLF) स्कूल में पड़ने वाली सिविल लाइन थाना इलाके की रहने वाली 10वीं की छात्रा द्वारा बीते दिनों आत्महत्या करने के मामले को लेकर आज OLF स्कूल गेट पर छात्र-छात्राओं ने हाथों में पम्पलेट लेकर विरोध करते हुए हंगामा काटा। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं की मांग है कि स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।