रूड़की: पिरान कलियर थाना पुलिस ने फरार चल रहे चार वारंटियों को किया गिरफ्तार,अलग-अलग मामलों में चल रहे थे फरार
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते अलग-अलग गांव से चार वारंटियो को गिरफ्तार कर लिया है। यह चारों अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।