मेजा: बाकुलिया में युवक के साथ हुई मारपीट, पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई
Meja, Allahabad | Apr 26, 2026 मांडा थाना क्षेत्र के बाकुलिया गांव में अंकित पाल द्वारा एक गरीब व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। आज रविवार दोपहर पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बिना वजह मारपीट की गई।पीड़ित परिवार ने शासन-प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही।