पुपरी: बाजपट्टी के मधुरापुर में 23 अगस्त को शाहिद रामफल मंडल के शहादत समारोह के लिए स्वास्थ्य मंत्री को निमंत्रण
अखिल भारतीय धानुक महासंघ द्वारा बाजपट्टी के मधुरापुर में आगामी 23 अगस्त को आयोजित शाहिद रामफल मंडल के शहादत समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में कार्यक्रम संयोजक सियाराम मंडल आदि ने बुधवार को 3 बजे दिन में जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री निशांत कुमार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी स्वीकृति दी है।