गाज़ीपुर: गाजीपुर के महुआ बाग चौराहे पर महर्षि स्वशासी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने नशा मुक्ति के लिए किया नुक्कड़ नाटक
गाजीपुर के महुआ बाग चौराहे पर शुक्रवार को महर्षि स्वशासी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक किया। छात्रों ने अभिनय के माध्यम से बताया कि किस तरह नशे की लत युवाओं की पढ़ाई, परिवार और स्वास्थ्य को बर्बाद कर देती है। राहगीरों की भीड़ जुटी और सभी ने युवाओं की इस पहल की सराहना की।