गाज़ीपुर: रामपुर माझा पुलिस ने दो जुआरियों को गिरफ्तार किया, ₹24.25 लाख बरामद, एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने की पुष्टि
जनपद गाज़ीपुर में थाना रामपुर माँझा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लाख 25 हजार रुपये, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और ताश की दो गड्डियाँ बरामद करते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया। कार्रवाई ग्राम चकेरी स्थित बंद पड़े विद्यालय बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप में की गई, जहाँ आरोपी अवैध रूप से रुपए का जुआ खेल रहे थे।