जगदलपुर: पनारापारा के पुराना पुल के पास अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 15.295 लीटर शराब जब्त
गुरुवार शाम 5 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति पनारापारा पुराना पुल की ओर से अपने मोटर सायकल में एक काले रंग के बैग में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब एवं बीयर बिक्री करने जगदलपुर से आसना की ओर जा रहा है । सूचना थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया।