जगदलपुर: महाकुंभ और धार्मिक दर्शन के नाम पर 55 श्रद्धालुओं से ठगी, पैसे लेकर आधे रास्ते छोड़कर फरार, कोतवाली में मामला दर्ज
महाकुंभ में स्नान कराने और धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर बस्तर के 55 श्रद्धालुओं के साथ बड़ा धोखा हुआ। धार्मिक यात्रा का वादा कर पैसे लेने वाले युवक ने यात्रियों को आधे रास्ते में छोडक़र फरार हो गया। पीड़ित श्रद्धालुओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे कोतवाली थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।