जगदलपुर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग के 440 फ्लैट में एक साथ 4 मकानों में चोरों ने की चोरी, वीडियो हुआ वायरल
बुधवार गुरुवार मध्यरात्रि लगभग 3 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग 440 फ्लैट में ब्लॉक 09,10,12,07में चोरों के गिरोह ने धावा बोलकर बड़ी चोरी को अंजाम दिया ।इस दौरान फ्लैट में निवास करने वाले लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। आज सुबह जब वह लौटे तो उन्होंने अपने घर का ताला टूटा हुआ देखा जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।