जगदलपुर: जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने ग्राम गढ़ा के बागेश्वर धाम में किए दर्शन, आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिले
गुरुवार को दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के ग्राम गढ़ा स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने बालाजी बागेश्वर हनुमान जी एवं सन्यासी बाबा और गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर संजय पांडे ने पूज्य बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।