जयसिंहनगर: जमुनिहा निवासी फरियादी महिला ने पुलिस से शिकायत कर नाबालिग को तलाशने की लगाई गुहार
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिहा में नाबालिग के गुम हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जमुनिहा निवासी फरयादी महिला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि विगत दिनों वह खेत में काम करने अपनी 16 वर्षीय बच्ची के साथ गई हुई थी और बच्ची घर जाने के नाम से निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची। महिला ने अज्ञात पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।