जयसिंहनगर: नगर के वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में वार्डवासियों को स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरदानी का किया वितरण
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर जनित रोगों से बचाव को लेकर नगर के समस्त वार्डों की आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगर परिषद जयसिंहनगर के वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में वार्डवासियों को मच्छरदानी वितरित की गई है।इसके साथ ही वार्डवासियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया है।