लालगंज: लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों की अध्यक्षता में 51 प्रार्थना पत्रों में 3 मामलों का निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार लालगंज में उपजिलाधिकारी अजीत कुमार एवं सीओ अमर बहादुर की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें तीन मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।