गंगापुर: गंगापुर सिटी में एसएसटी टीम ने कार से किये करीब 1 लाख रुपए की नगदी जब्त
लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता कि अनुपालना सुनिश्चित करने और चुनाव के दौरान अभियान में निगरानी के लिए स्थापित किए नाके पर जांच के दौरान एसएसटी की टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए एक कार से एक 101900 रुपए की नगदी जप्त कि है। जांच के दौरान चालक राशि के बारे में संतोष पूर्वक जवाब नहीं दे पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए राशि को जप्त कर लिया।