गंगापुर: गंगापुर सिटी में महावीर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर गंगापुर सिटी में शकल जैन समाज की ओर से महावीर जयंती को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भगवान महावीर की बड़ी भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली गई। तथा जैन्यालय में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के सभी जैनालयो में भगवान महावीर का अभिषेक एवं शांति धारा तथा नित्य नियम पूजन किया गया।