कोंडागांव: सर्वहिंदू समाज की कालीबाड़ी में बैठक संपन्न,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ 17अगस्त को कोंडागांव मे आक्रोश रैली
15 अगस्त, 2024 को कालीबाड़ी डीएनके मंदिर परिसर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 17 अगस्त, 2024 (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे चौपाटी भारत माता चौक से जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) तक एक विशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी।