कोंडागांव: कोंडागांव विकासनगर स्टेडियम में खेली गई सद्भावना क्रिकेट मैच, अधिकारी कर्मचारी-11 ने नागरिक-11 को 6 विकेट से हराया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोंडागांव में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में अधिकारी कर्मचारी 11 ने नागरिक 11 को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। विकासनगर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नागरिक 11 के 63 रन के जवाब में अधिकारी कर्मचारी 11 ने कप्तान कलेक्टर कुणाल दुदावत की बेहतरीन पारी के दम पर जीत हासिल कर ली।