एसडीएम की जनसुनवाई में 60 दिन से भटक रहे किसान की समस्या का किया मौके पर निस्तारण
तहसील कर्मियों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी, समीक्षा बैठक में दिए सुधार के निर्देश
तहसील उरई में एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी ने रोज की तरह अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुन रहे थे इस दौरान दो मामलों का तत्काल प्रभाव से उन्होंने निस्तारण कराया गया। इनमें से एक ग्राम कुरोना निवासी किसान इंद्रजीत अपनी जमीन से संबंधित परवाना के लिए करीब 50 दिनों से तहसील के चक्कर लगा रहा था। थक-हारकर वह एसडीएम के समक्ष पहुंचा और अपनी समस्या बताई। किसान ने आरोप लगाया कि तहसील के संबंधित कर्मचारी उसे लगातार आज-कल कहकर कई दिनों से टरका रहे थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि नाश्ते और अन्य खर्चों के नाम पर उससे रुपये की मांग की जा रही थी। किसान की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण अपने सामने ही करवा कर किसान को खुशी खुशी रवाना किया
ब्यूरो रिपोर्ट जालौन
राम चन्द्र राजपूत।
Jalaun, Jalaun | Aug 14, 2026