हरिद्वार: SSP के निर्देश पर भारी बारिश के बावजूद सभी थाने और कोतवाली की पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, बाहरी लोगों का किया सत्यापन
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद के सभी थाने और कोतवाली की पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। भारी बारिश के बावजूद पुलिसकर्मियों ने घर घर जाकर बाहरी लोगों का सत्यापन किया। जिन मकान मालिकों ने अपने नौकर और किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया पाया गया, उनका पुलिस एक्ट के अनुसार चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।