भागलपुर और मुंगेर के बीच प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय समिति से जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) ने संयुक्त रूप से रेल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रेल लाइन के मार्ग, भूमि की उपलब्धता तथा अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार, अवर निबंधक अश्विनी कुमार सहित रेलवे एवं जिला प्रशासन के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन के लिए कुल लगभग 60 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें मुंगेर जिले के अंतर्गत लगभग 18 किलोमीटर लंबा रेलखंड शामिल है। निरीक्षण के दौरान भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही, रेलवे परियोजना के क्रियान्वयन में भूमि अधिग्रहण की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने परियोजना से संबंधित कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ सके तथा प्रस्तावित रेल परियोजना के कार्यान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो। भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण रेल परिचालन की क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य में रेल यातायात को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Oct 14, 2026