श्राद्ध कर्म में शामिल होने आया था, नहर में समा गई जिंदगी, मुंगेर में ई-रिक्शा चालक की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जमालपुर के नयागांव में श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए ई-रिक्शा चालक राजकुमार साह की काली पहाड़ी नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उनके पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की है।
#Munger #जमालपुर