मेंढकी चक का श्मशान शेड जर्जर, बारिश में अंतिम संस्कार की मुश्किलें
देवास। मेंढकी चक स्थित मयूर पार्क के पास श्मशान का एकमात्र शेड जर्जर होने से बारिश के दौरान अंतिम संस्कार में परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आम आदमी पार्टी के वार्ड भ्रमण के दौरान यह स्थिति सामने आई।
स्थानीय लोगों के अनुसार शेड एक साल से अधिक समय से जर्जर हालत में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर ने कहा कि जब अंतिम संस्कार जैसे जरूरी काम के लिए बने श्मशान की व्यवस्था भी बदहाल हो, तो यह जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से श्मशान शेड की तत्काल मरम्मत और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।