पोलायकलां: ग्राम मोरटा केवड़ी स्कूल में विधायक चंद्रवंशी ने छात्राओं को 200 पौधे भेंट किए, बाउंड्रीवॉल की मांग पर आश्वासन दिया
ग्राम मोरटा केवड़ी स्थित शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में सोमवार दोपहर 2 बजे विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत छात्राओं को 200 पौधे दिए और परिसर में पौधारोपण किया। विद्यार्थियों ने बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग रखी। विधायक ने शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजकर समस्या समाधान का आश्वासन दिया।