लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय की जिले में चार जगह छापेमारी, 3 शराब तस्कर और 7 शराबी गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा बुधवार अपराह्न 4:58 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में चार जगहों छापेमारी कर उत्पाद पुलिस ने 3 शराब तस्कर एवं 7 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय स्टेशन से 3 शराब तस्कर गिरफ्तार हुए. इधर बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में बियर चौक से 2 तथा ढाढीसीर गांव से 1 शराबी को तथा बड़हिया से 4 शराबी को गिरफ्तार किया गया.