थरथरी: चंडी में 2500 घरों का लक्ष्य, अब तक सिर्फ 100 में सोलर पैनल
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत चंडी प्रखंड में नवंबर तक 2500 घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन अब तक महज 100 घरों में सोलर पैनल लग पाया है। यानी निर्धारित लक्ष्य का सिर्फ करीब चार प्रतिशत ही पूरा हुआ है। ऐसे में शेष 2400 घरों तक पहुंचना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। कनीय अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि योजना के लाभ के प्र