बालाघाट: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने सुनीं 125 आवेदकों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मृणाल मीना ने 125 आवेदकों की समस्याएँ दोपहर लगभग 2 बजे तक सुनीं। इस दौरान अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर एमआर कोल तथा डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कौरव भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में बैंक ऋण पर अधिक ब्याज वसूली, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने, सब्जी विक्रेताओं से अधिक शुल्क वसूली, कोविड का