सिमडेगा: गोर्रा गिरजा टोली गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल में पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सिमडेगा सदर अस्पताल में गुरुवार को 1:00 बजे 20 वर्षीय ज्योतिष हेमरोम नामक युवक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार बानो थाना क्षेत्र के साहूबेड़ा गोर्रा गिरजाटोली गांव में अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया था, जिसे उसकी मां ने सुबह 5:30 बजे देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी ।