हरिद्वार: दीपावली के त्यौहार को लेकर SSP परमेंद्र डोभाल ने अपने रौशनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय पर बैठक बुलाई
आगामी दीपावली के त्यौहार को लेकर SSP परमेंद्र डोभाल ने शुक्रवार शाम 8 बजे करीब अपने रौशनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय पर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में दीपावली के त्यौहार के दौरान हुडदंगियों से निपटने के लिए पुलिस की लगातार चेकिंग के निर्देश दिए गए। अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह फायर ब्रिगेड की तैनाती भी सुनिश्चित की गई।