हरिद्वार: ट्रेनों में मोबाइल चुराकर UPI से ठगी करने वाले बदमाश को GRP ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
GRP ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करते हुए दावा किया है कि आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराकर UPI के माध्यम से उनके अकाउंट से रकम निकाल लेता था। लखनऊ निवासी आरोपी राहुल सोनी पर चोरी के 20 मुकदमे पहले भी दर्ज हैं। शाहजहांपुर निवासी महिला यात्री की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शाम 6 बजे GRP ने यह जानकारी दी।