हरिद्वार: पीली पड़ाव गांव में गुलदार घुसने से दहशत, वन विभाग ने दिनभर की घेराबंदी की, लेकिन गुलदार नहीं पकड़ा गया
हरिद्वार के पीली पड़ाव गांव में शुक्रवार को एक गुलदार गांव में घुस आया। गुलदार घुसने से ग्रामीणों दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दिनभर गुलदार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। मगर गुलदार मौका पाकर खेतों की तरफ भाग निकला। वही ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि गुलदार आने से वो डर के आए में जी रहे हैं।