हरिद्वार: लूट की झूठी सूचना देने पर पड़ा भारी, सिडकुल पुलिस ने सिखाया सबक, 9 का किया चालान
सिडकुल में लूट की झूठी सूचना देना हंगामा कर रहे लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के अनुसार नशे में युवक ने हंगामा कर एक ट्रक का साइड मिरर तोड़ दिया और जब ट्रक चालक ने भरपाई मांगी तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ये जानकारी दी गई