हरिद्वार: प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, देवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की इस्तीफे की घोषणा
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नरेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने की घोषणा की। नरेश शर्मा ने इस्तीफा देने का कारण अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों को बताया। उन्होंने कहा कि आप पार्टी उद्देश्य विहीन हो गई है।