हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली ने टिबड़ी फाटक से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले 5000 के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
रानीपुर पुलिस ने 5000 के ईनामी बदमाश को टिबड़ी फाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित गोस्वामी हरकीपैड़ी के पास का रहने वाला है। एक युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद उसे शादी का झांसा देकर पिछले डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्रवार शाम 4 बजे करीब रानीपुर पुलिस ने ये जानकारी दी।