अकलतरा: कल्याणपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका
अकलतरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है। युवक का शव कई टुकड़ों में बंटा मिला है, जिसके बाद आत्महत्या की आशंका जताई गई है। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल, मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है। मौके पर लावारिश हालत में बाइक मिली है।