गाज़ियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
थाना विजयनगर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे सेक्टर 9 इलाके में मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मवई निवासी छात्र कर्मवीर अपने घर से पुलिस चौकी के पास स्थित ऑफिस जा रहा था, तभी ब्लैक कलर की अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया।